Delhi Weather : दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है, लेकिन अब इसी बीच राजधानी में धुंध देखने को मिली है। दिल्ली में मौसम के इस बदलाव से आईएमडी भी हैरान है। एक्सपर्ट ने दिल्ली (Delhi Weather News) में गर्मी के बीच छाई धुंध की मुख्य वजह भी बताई है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली में अचानक से मौसम क्यों बदला है।
दिल्ली-एनसीआर में इस साल गर्मी ने सामान्य समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में गर्मी का तेज असर दिखना शुरू हो गया है। अब इसी गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर (delhi weather update) में धुंध का असर दिखने को मिल रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली में अचानक से गर्मी के बीच धुंध कैसे छाई हुई है। एक्सपर्ट ने इसका कारण बताया है।
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में आज 11 मार्च के आसपास अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार बेहद कम है।
वैसे तो हर बार मार्च के आखिरी सप्ताह में 35 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला तापमान (Delhi NCR Ka Temprautre) इस बार महीने के पहले सप्ताह में में 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते 4 दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।
क्यों बनी सफेद चादर जैसी स्थिति
बीते दिनों देश के कई हिस्सों में धूंध (Fog Alert In Delhi) छाई हुई थी। कई जगहों पर सफेद चादर जैसी स्थिति बनी रही। इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर ईरान की राजधानी तेहरान में हुए तेल डिपो में ब्लास्ट को बता रहे थे लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि हवाओं का रुख उत्तर की तरफ होने से ये संभव नहीं है। वहीं उन्होंने इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उठ रही हवाओं को बताया है।
इन इलाको में छाएंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि आज 11 मार्च के बाद मौसम (Delhi Ka Mausam Updates) में बदलाव होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का असर बढ़ने के आसार है। 12 से 16 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का नाम शामिल है, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं है। आईएमडी (IMD Weather Forecast) के मुताबिक 12 से 14 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Weather Updates) में 15 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे में धूंध जैसी स्थिति एक बार फिर से बनेगी और इस दौरान तेज हवाएं देखी जाएगी। हालांकि अभी आईएमडी ने किसी भी जिले के लिए गंभीर अलर्ट (IMD Weather Forecast) जारी नहीं किया है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच सावधान रहने की जरूरत है।
