Rajasthan Weather : राजस्थान में इस बार होली से पहले ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। अब जल्द ही लोगों को इस गर्मी से निजात मिलने वाला है। अब जल्द ही प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Weather Today) के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
देश के कई हिस्सों के साथ ही राजस्थान में भी मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान लगातार आसमान छू रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान (Weather Today in Rajasthan) के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान (Weather in Rajasthan) में अभी दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है। IMD के अनुसार, बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च से अगले सप्ताह तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कुछ इलाको में बारिश की संभावना है। बाड़मेर में तापमान 40.6°C पार पहुंच गया है।
प्रदेश में आज हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने प्रदेश के कुछ जिलों में आज हीटवेव अलर्ट जारी किया है तो 48 घंटे के बाद मौसम बदलने को लेकर संभावना जताई है, जिसके तहत कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों प्रदेश का पारा खूब बढ़ा है। तापमान की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इस दौरान राज्य में आर्द्रता (Humidity) की औसत सीमा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड की गई है।
किन शहरों में कितना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों प्रदेश का अधिकतम तापमान (Rajasthan Weather Temprature) इस प्रकार रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 39,2 डिग्री दर्ज किया गया है। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 39.0 डिग्री, चूरू में अधिकतम 38.7 डिग्री, जोधपुर में अधिकतम 38.6 डिग्री, जैसलमेरमें अधिकतम 38.5 डिग्री, बीकानेर में अधिकतम 38.2 डिग्री, दौसा में अधिकतम 38.0 डिग्री, कोटा 37।9 डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम 37.8 डिग्री, डूंगरपुर 37.6 डिग्री। जयपुर 37.5 डिग्री, जालौर 37. 4 डिग्री, श्रीगंगानगर 37.3 डिग्री, अजमेर और झुंझुनूं 37.0 डिग्री, करौली 36.8 डिग्री, अलवर, सीकर, नागौर और सिरोही 36.0 डिग्री, भीलवाड़ा 35.0 डिग्री और माउंट आबू में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
बारिश और ओला वृष्टि का अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटों तक तापमान ऐसा ही बना रह सकता है। आज 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भीषण उष्ण लहर (Heat Wave) चलने की संभावना है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (New Western Disturbance) एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव 14 और 15 मार्च को पूरे राजस्थान में देखने का मिलने वाला है।
इससे कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी (Rajasthan Rain Alert) और बारिश के आसार है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओला वृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इससे पहले आज दो जिलों में हीटवेव (IMD Heatwave Alert) का असर देखा जा सकता है।
