UP Weather Today : यूपी के कई जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है और बढ़ते तापमान से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब यूपी (UP Weather Today) में बढ़ते तापमान से गर्मी का प्रकोप दिखने वाला है। इस दौरान कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। इन दिनों प्रदेश के कई जिलों (up weather forecast) में प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी के किन जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी में आज 11 मार्च से गर्मी (temperature update UP Weather) का असर तेज होने वाला है और मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक अभी प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं है और कई जिलों में तापमान बढ़ने के चलते तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ सकता है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे इजाफा रहो सकता है और मौसम एक्सपर्ट ने अगले कुछ दिनों में गर्मी के ओर बढ़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने दी बड़ी जानकारी
बीते दिनों उत्तर पश्चिमी भारत (UP Weather Forecast) के कई हिस्सों में धूंध देखने को मिली और कुछ जगहों पर सफेद चादर जैसी स्थिति बनी रही। लेकिन, मौसम एक्सपर्ट ने इस दावे को गलत बताया।
एक्सपर्ट का कहना है कि हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर होने की वजह से ऐसा प्रभाव भारत (UP Weather News) तक पहुंचना पॉसिबल नहीं है। उनके अनुसार यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते उठ रही ठंडी हवाओं और स्थानीय मौसमीय बदलावों के चलते हुई है और कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है। हालांकि इस दौरान बारिश के आसार नहीं है।
20 से ज्यादा जिलो में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Ka Mausam) के 20 से ज्यादा जिलो में तापमान बढ़ सकता है। इन जिलों में मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, बस्ती और फतेहपुर के साथ ही कई जिलो का नाम शामिल हैं। इन इलाकों में तेज धूप के चलते ज्यादा गर्मी महसूस की जाने वाली है।
इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Ka Taja Mausam) के शहरों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और नोएडा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
लखनऊ के मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ के मौसम (Lucknow weather News) की बात करें तो यहां पर आज आसमान साफ रहने के आसार है और मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ का न्यूनतम तापमान (Lucknow’s minimum temperature) 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर और महोबा जैसे जिलों में में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है।
