Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदला नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया पश्चिमि विक्षोभ एक्टिव हो गया है। पश्चिमि विक्षोभ के एक्टिव (Active Western Disturbance) होने की वजह से 14 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होगी है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
देशभर में पश्चिमि विक्षोभ अब एक्टिव हो गया है। पश्चिमि विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के मुताबिक इस बारिश के होने के बाद गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।
तापमान में हुई तेजी से बढ़ोतरी-
देशभर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिन में अभी से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत (UP Weather Today) के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir weather) और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। साथ ही में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद (Today weather Update) लगाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना-
साथ ही साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और हिमपात की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, (aaj ka mausam) तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही में 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, इसके प्रभाव से मौसम (Weather Today) में बदलाव दर्ज किया जा सकता है।
यूपी में अचानक मौसम ने बदली करवट-
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहने की संभावना लगाई है। कुछ जगहों पर दृश्यता (UP Ka Mausam) 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ, शामली, बुलंदशहर में 15 से 16 मार्च को छिटपुट बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
दिल्ली में मौसम का हाल-
दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के साथ अब गर्मी परेशान करने लग गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान (Delhi Weather Update) 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि रात में इसकी स्पीड बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
हिमालयन क्षेत्र में बारिश का अलर्ट-
पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 16 मार्च तक कहीं-कहीं वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 10-12 मार्च के दौरान कहीं-कहीं गरज, बिजली (Rain alert) और तेज हवाओं के साथ ओलवृष्टि और जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल-
हिमाचल प्रदेश में अभी भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 10 से 16 मार्च के बीच बारिश (Himachal Pradesh weather) और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना लगाई जा रही है।
राजस्थान में यहां पहुंचा तापमान-
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वहीं 14 मार्च को पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan weather Forecast) में हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। 14 और 15 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
