Weather Update : देश भर के राज्यों में मौसम अचानक बदल रहा है। सर्दियों का सीजन खत्म हो चुका है और गर्मी ने कर बरपाना शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में ही कुछ शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। इसी बीच मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस-किस दिन बारिश होगी।
मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में गर्मी का तांडव है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।
इन राज्यों में होगी बारिश –
हिमालय में हो रही नई हलचल की वजह से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसका असर दिल्ली (Delhi ka Mausam), उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में बारिश होने से तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश (IMD Weather) होने की तस्वीर एक-दो दिन में साफ हो जाएगी।
बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 11 से 16 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 10 से 12 मार्च के दौरान गरज-चमक की साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam Update) में 11 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है। 14 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।
इस-इस दिन होगी बरसात –
मौसम विभाग (IMD Weather) की लेटेस्ट रिपोर्ट की अनुसार, 10 से 12 मार्च को गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 13 से 16 मार्च तक हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई लाखों में बर्फबारी भी होगी। 10 से 16 मार्च तक उत्तराखंड में भी बरसात का दौर जारी रहेगा। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। 10 से 11 मार्च को जम्मू कश्मीर में भी जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थान पर बरसात हो सकती है।
बारिश की संभावना
पंजाब, हरियाणा, (Haryana ka Mausam) चंडीगढ़ में 14 से 16 मार्च के दौरान वेस्ट यूपी में 15 से 16 मार्च के बीच पश्चिम राजस्थान में 14 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 14 15 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली में पड़ेगी भयंकर गर्मी –
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान 5 से 7 डिग्री ज्यादा रहेगा। उत्तर पश्चिमी भारत की मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश और गुजरात में भी तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने पूर्व उत्तर प्रदेश वेस्ट यूपी के साथ पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है। प्रयागराज में तो दक्षता घटकर 30 मीटर तक रह गई थी।
पंजाब (Punjab ka mausam) में 14 से 16 मार्च दौरान, ओडिशा में 11 मार्च, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 13-14 मार्च को, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 13 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में 10 से 12 मार्च के दौरान, बिहार में 11, 15-16 मार्च को गरज-बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में भी 14 मार्च को और 10 से 16 मार्च तक पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
