IPL 2026 के आधे शेड्यूल का एलान हो गया है। जिसमें ओपनिंग मैच में आरसीबी और SRH की टीमें आमने-सामने होंगी।
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आधे शेड्यूल का एलान हो चुका है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। जिसमें विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदारबाद से बैंगलौर में मुकाबला खेलने वाली है। वहीं 29 मार्च को मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगी।
IPL 2026 का शेड्यूल
आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। हालांकि, अभी सिर्फ 15 दिन के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। पहले फेज में BCCI ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। आगे के शेड्यूल का ऐलान देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों के सामने आने के बाद किया जाएगा। भारत के 4 राज्यों में चुनाव होने है, जिसके तारीखों का ऐलान अप्रैल में होना है। भारत के जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें केरल, बंगाल, तमिलनाडु और असम है।
IPL 2026 के आधे शेड्यूल में 4 डबल हेडर
आईपीएल 2026 का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 20 मुकाबले होंगे। 29 मार्च को दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर से होगा।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। उपविजेता पंजाब किंग्स का पहला मैच गुजरात टाइटंस से न्यू चडीगढ़ में एक अप्रैल को होगा। लीग का पहला फेज 12 अप्रैल तक होगा। इसमें चार डबल हेडर भी हैं।
| तारीख | दिन | मैच | वेन्यू | समय |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 29 मार्च 2026 | रविवार | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | 7:30 PM |
| 30 मार्च 2026 | सोमवार | राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस | मुल्लांपुर | 7:30 PM |
| 1 अप्रैल 2026 | बुधवार | लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ | 7:30 PM |
| 2 अप्रैल 2026 | गुरुवार | कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता | 7:30 PM |
| 3 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स | चेन्नई | 7:30 PM |
| 4 अप्रैल 2026 | शनिवार | दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस | दिल्ली | 3:30 PM |
| 4 अप्रैल 2026 | शनिवार | गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 5 अप्रैल 2026 | रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स | हैदराबाद | 3:30 PM |
| 5 अप्रैल 2026 | रविवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 6 अप्रैल 2026 | सोमवार | कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स | कोलकाता | 7:30 PM |
| 7 अप्रैल 2026 | मंगलवार | राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 8 अप्रैल 2026 | बुधवार | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस | दिल्ली | 7:30 PM |
| 9 अप्रैल 2026 | गुरुवार | कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | कोलकाता | 7:30 PM |
| 10 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 11 अप्रैल 2026 | शनिवार | पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | मुल्लांपुर | 3:30 PM |
| 11 अप्रैल 2026 | शनिवार | चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई | 7:30 PM |
| 12 अप्रैल 2026 | रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस | लखनऊ | 3:30 PM |
| 12 अप्रैल 2026 | रविवार | मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई | 7:30 PM |
