टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने आरसीबी फैंस के लिए खुशी का पिटारा खोल दिया है।
Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अब इसके शुरू होने में 20 दिन से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन इस लीग का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। हाल ही में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने आरसीबी फैंस के लिए खुशी का पिटारा खोल दिया है।
Virat Kohli ने शेयर किया वीडियो
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की तैयारी करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस रील शेयर करने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने कैप्शन लिखा, “आईपीएल 2026”. वायरल हो चुके इस वीडियो में वह लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इनडोर फैसिलिटी में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
जनवरी में आखिरी बार एक्शन में दिखे थे Virat kohli
कोहली ने आखिरी बार 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। वह आईपीएल 2026 में बेंगलुरु की टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज होंगे। आपको बता दें आईपीएल 2025 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही थी। अब टीम का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब का बचाव करने वाली तीसरी टीम बनना होगा।

कब आएगा आईपीएल का शेड्यूल?
आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दो घरेलू मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। बीसीसीआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि 12 मार्च को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ये पूरे सीजन के लिए नहीं होगा। 20 या फिर 30 दिन के लिए शेड्यूल आ सकता है। बचे हुए सीजन का शेड्यूल बाद में आएगा।
CSK vs RCB के बीच हो सकता है पहला मुकाबला
इस बीच पहले मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आमतौर पर माना जाता है कि पिछले सीजन की जो फाइनलिस्ट होती हैं, उनके बीच ही पहला मुकाबला कराया जाता है। हालांकि कुछ एक बार इस परम्परा को तोड़ा भी गया है, इस दफा भी ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आता है। क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि पहला मुकाबला सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कराया जा सकता है।
