Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में इन दिनों भयंकर गर्मी ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया है। अभी मार्च महीना ही चल रहा है, लेकिन प्रदेश के लोगों को मई-जून जैसी तपिश झेलनी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी समय में प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी समय में मौसम कैसा रहने वाला है।
राजस्थान में मार्च महीने के पहले हाफ में ही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। बीते 4 दिनों से लगातार राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ है। प्रदेश का यह अधिकतम तापमान सामान्य से 4-10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
बीते दिन भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में कल 11 मार्च को भी प्रदेश के जैसलमेंर, बालोतरा और बाड़मेर क्षेत्र में लू चली हैं। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज 12 मार्च को बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती होने की संभावना बन रही है।
बाड़मेर में लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट (Weather Report) के अनुसार बीते दिन 11 मार्च को बाड़मेर में मौसम बेहद शुष्क व गर्मी बना रहा है। साथ ही इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम लू भी चलीं है। वहीं, इस दौरान बात करें तापमान की तो प्रदेश में सबसे अधिक गर्म क्षेत्र बाड़मेर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली (AWS) में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों के तामपान की बात करें तो इस दौरान अजमेर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस, कोटा में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडगढ में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसी के साथ जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, अंटा बारां में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, करौली में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, दौसा में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
आगमाी दिनों में होगी बारिश
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अब इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने लगा है।
वहीं, मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज 12 मार्च को श्रीगंगानगर, बीकानेर व हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के अन्य उत्तरी जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है। इसी के साथ विभाग ने आज तापमान में हल्की गिरावट होने की भी संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से 14 व 15 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। ऐसे में प्रदेश में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है।
