FD : केनरा बैंक अपने एफडी खातों पर ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न दे रहा है। बैंक में आप 180 दिन से लेकर लंबी अवधि तक के लिए एफडी खाता खोल सकते हैं। यह निवेश सुरक्षित माना जाता है और तय अवधि पूरी होने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है, जो सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए उपलब्ध है-
केनरा बैंक, जो देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल है, अपने ग्राहकों को विभिन्न अवधि वाले एफडी पर 3% से 7% तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि बैंक में एफडी खाता (FD Account open) आप न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए खोल सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं।
आज हम इस खबर में जानेंगे कि केनरा बैंक में 180 दिनों की एफडी स्कीम (180 Days FD Scheme in Canara Bank) में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे?
केनरा बैंक 180-दिन की FD पर 5.75% ब्याज दे रहा है-
केनरा बैंक में अलग-अलग अवधि के लिए एफडी खाते खोले जा सकते हैं। आप इस बैंक में 180 से 269 दिन तक की अवधि वाले एफडी अकाउंट में भी निवेश कर सकते हैं। इस अवधि के एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 5.25% और वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को 5.75% तक का ब्याज मिलता है। ये सरकारी बैंक इस खास अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य नागरिकों को 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि केनरा बैंक 555 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।
180 दिन की FD में ₹2 लाख जमा करने पर मैच्योरिटी राशिलेंगे-
केनरा बैंक में 180 दिनों की एफडी में ₹2 लाख जमा करने पर सामान्य ग्राहकों को मैच्योरिटी पर कुल ₹2,05,211 मिलेंगे, जिसमें ₹5,211 का फिक्स्ड ब्याज शामिल है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक इस अवधि की एफडी में ₹2 लाख निवेश करने पर मैच्योरिटी पर कुल ₹2,05,711 प्राप्त करेंगे, जिसमें ₹5,711 का फिक्स्ड ब्याज शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिसमें निश्चित अवधि पूरी होने पर आपको फिक्स और गारंटीड ब्याज के साथ पूरी राशि वापस मिलती है।
