Bank Holiday : कल और परसों अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है और आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको आरबीआई द्वारा जारी किए गए इस अपडेट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि 13 और 14 मार्च को देश में कई जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए खबर में जान लेते हैं आरबीआई द्वारा जारी किए गए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
नई तकनीकी के इस दौर में अक्सर हर किसी को बैंक से जुड़ा काम होता ही रहता है। अगर आपको भी 13 और 14 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए इस अपडेट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
जैसा कि आप लोग जानते हैं बैंक को में होने वाले हर कामकाज से जुड़े नियम (Bank Related Rules) तथा बैंकों के अवकाश से जुड़ा हर कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Latest Updates) द्वारा ही उठाया जाता है। अब फिर आरबीआई की तरफ से एक और नया अपडेट जारी किया गया है।
ऐसा ना हो कि 13 और 14 मार्च को आप बैंक में किसी काम से जाएं और आपको बाहर गेट पर ताला लटका मिले….. जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI News) के अनुसार इस सप्ताह लगातार दो दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित होने वाला है।
अगर 13 और 14 मार्च को आपका बैंक जाने का कोई प्लान (Latest Bank Hindi News) है तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं अगले दो दिन कहां-कहां बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
13 मार्च के दिन बैंकों का अवकाश
13 मार्च शुक्रवार के दिन देश भर में सभी बैंक खुले रहेंगे लेकिन सिर्फ मिजोरम राज्य में बैंकिंग क्षेत्र का कामकाज बंद रहेगा। 13 मार्च के दिन मिजोरम का प्रमुख त्योहार चापचर कुट (Chapchar Kut) है, जो कि यहां की कृषि परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च के दिन बैंकों का अवकाश
मार्च महीने का दूसरा शनिवार 14 मार्च को है और रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार महीने में हर दूसरे तथा चौथे शनिवार को देशभर में बैंकों का अवकाश रहता है। इसी वजह से 14 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह (Second Saturday Holiday) से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये सुविधा नही होगी बंद
बैंक भले ही बंद हों, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग : नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 24×7 चालू (online banking facilities) रहेंगी। आप घर से ही NEFT, IMPS और RTGS के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
UPI और ATM : UPI और ATM सेवाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी, इसलिए आपको कैश की समस्या नहीं होगी।
चेक डिपॉजिट : अगर आपको चेक जमा करना है, तो बैंक के बाहर लगे ड्रॉप बॉक्स (Check Deposit) में डाल सकते हैं। लेकिन उसकी प्रोसेसिंग 16 मार्च (सोमवार) को होगी।
