Delhi Rain Alert : दिल्ली और एनसीआर में मार्च महीने की शुरुआत से ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार मार्च महीने के हाफ में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राजस्थानी दिल्ली में बारिश हो सकती है और दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर तापमान में गिरावट होने के आसार जताए जा रहे हैं।
इस बार मार्च महीने की शुरुआत से ही दिल्ली और एनसीआर के तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में मार्च के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस बीच लोगों को तेज धूप और जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के कार्य बाधित हो रहे हैं।
वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी 14 से 16 मार्च तक दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग (weather alert) की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 14 से 16 मार्च तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदल सकता है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दिल्ली और एनसीआर में बादल छा सकते हैं।
साथ ही हल्की बारिश (rain alert) होने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमान में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बात करें कल के मौसम की तो मौसम विभाग की ओर से कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सीजन के औसत न्यूनतम तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
दिल्ली के और इलाकों के तापमान की बात करें तो आज पालम में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, आर्य नगर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में यह तापमान सामान्य से करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है।
आईएमडी (IMD Rain Alert Update) के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में कल व परसों यानी 13 व 14 मार्च को बादल छा सकते हैं। ऐसे में दोनों ही दिन दिल्ली के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, दिन के समय हल्की गर्मी हो सकती है। हालांकि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।
