PM Kisan Yojana : देशभर के किसानों के लिए एक बड़ी गुडन्यूज सामने आ रही है। बता दें कि अब किसानों के खाते में कल 2 हजार रुपये आ जाएंगे। इसकी वजह से किसानों (Update for farmer) को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
किसानों के लिए अब एक गुड न्यूज सामने आ रही है। सरकार अब किसानों के लिए पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त को जारी करने जा रही है। इस किस्त के जारी होते ही किसानों को काफी लाभ होगा और उनको आर्थिक रुप से मदद मिलेगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
22वीं किस्त होगी जारी-
अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज की सुबह बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। सरकार ने आखिरकार 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। अब आपको और इंतजार (Update for farmers) नहीं करना होगा। इसका मतलब है कि कल यानी 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गुवाहाटी, असम से बटन दबाकर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर देंगे।
इस बार 22वीं किस्त के साथ ही इस योजना (PM Kisan Yojana) के तहत बांटी गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी। इसमें 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी शामिल किया गया है।
इन कामों को निपटाना है काफी जरूरी-
सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है कि जो किसान e-KYC नहीं करवाएंगे, उनकी किस्त (PM Kisan Yojana installment) भी अटक सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा बिना किसी रुकावट के मिल जाएं तो इसके लिए आपको 3 काम आज ही निपटा लेंने होंगे :
आधार-बैंक लिंकिंग – आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड (Kisan Yojana installment) से लिंक है। वहीं बिना इसके DBT का पैसा बैंक में क्रेडिट होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Kisan-eMitra का उठाये फायदा – अगर आपको किस्त से जुड़ी किसी भी परेशानी (Kisan-eMitra Portal) का सामना करना पड़ रहा है तो फिर आप सरकार के AI-आधारित वॉइस चैटबॉट किसान-ईमित्र का यूज करें। यह 11 भाषाओं में आपकी मदद के लिए 24×7 तैयार है।
ये होंगे असली हकदार-
किसान के नाम पर 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और नाम लैंड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना चाहिए। वहीं परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य (पति, पत्नी या नाबालिग बच्चे) को इस योजना का लाभ मिल सकता है। बैंक खाता एक्टिव (Bank Account Active) होना काफी ज्यादा जरूरी है, अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
घर बैठे ऐसे चैक करें स्टेटस-
अगर आप देखना चाहते हैं कि कल आपको पैसे मिलेंगे या नहीं, तो आपको बस इन आसान स्टेप्स को अपनाना होगा :
सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
फिर यहां पर Know Your Status पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
अगर वहां पर e-KYC और Aadhaar Bank Linking के सामने Yes लिखा है, तो समझिए कि कल 2000 रुपये आपके खाते में आने तय हैं। कल का दिन हमारे देश (Aadhaar Bank Linking) के अन्नदाता के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। अगर आपके आसपास कोई ऐसा किसान है जिसे इस प्रक्रिया के बारे में नहीं पता, तो उसके साथ भी इस जानकारी को जरूर शेयर करें।
