Weather Forecast : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम का हाल बदल गया है। यहां पर झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खबर के माध्यम से जानते हैं कि आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
यूपी-बिहार समेत देशभर में अब मौसम का हाल पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर अब बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (weather Update) में मामूली सी गिरावट देखने को मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
लगातार बढ़ने लगा तापमान
देश के अधिकतर राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अब कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात (Gujrat ka mausam) में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि इसके बाद तापमान में कुछ नहीं आने की उम्मीद लगाई जा रही है। दरअसल 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) के सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से क्षेत्र के मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल और मेघालय समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश (rain in meghalaya) होने की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही साथ पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है।
वहीं अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही में असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश (Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही में असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम ने मारी करवट
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने करवट मार ली है। हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir weather) में 11 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। साथ ही में पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों तथा गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर (Gujrat Ka Mausam) की स्थिति बनी रहने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा विदर्भ के कुछ इलाकों में भी लू का प्रभाव दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज और कल मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि 14 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि दिल्ली में आज तापमान (Delhi Weather Today) 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। शाम तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यूपी में दिखेगा गर्मी का प्रभाव
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रभाव साफतौर पर देखा जा रहा है। वहीं राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा (UP Weather Today) भी छाया रहने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही है। साथ ही में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (UP Weather Forecast) होने मौसम में बदलाव संभव है। इसकी वजह से 15-16 मार्च में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
बिहार में बढ़ेगा तापमान
बिहार में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट (Bihar Ka Mausam) दर्ज की जा सकती है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 14-16 मार्च में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
