CIBIL Score – सिबिल स्कोर जानना अब आसान हो गया है। चाहे आप लोन लेने का प्लान कर रहे हों या अपने क्रेडिट (credit) प्रोफाइल पर नजर रखना चाहते हों, इसके लिए कई विकल्प हैं। आपको बता दें कि इन पांच आसान तरीकों से आप घर बैठे अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं और अपने क्रेडिट प्रोफाइल पर नजर रख सकते हैं-
जब हम लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक या फाइनेंशियल संस्थान (financial institution) सबसे पहले हमारा सिबिल स्कोर चेक करते हैं। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर अच्छा होता है, उन्हें लोन आसानी से मिल जाता है और वे कम ब्याज दर का भी फायदा उठा सकते हैं, जबकि खराब स्कोर वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज देना पड़ सकता है।
कई ग्राहकों के लोन आवेदन सिबिल स्कोर खराब होने के कारण बैंक द्वारा रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। अगर आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपना सिबिल स्कोर चेक करें और जरूरत पड़ने पर उसे सुधार लें, ताकि लोन आसानी से और बेहतर शर्तों पर मिल सके।
घर बैठे ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करने के 5 आसान तरीके-
बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग से सिबिल स्कोर आसानी से कैसे देखें-
आप अपने बैंक के मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। चाहे आप एसबीआई, एचडीएफसी (HDFC), एक्सिस या किसी अन्य बैंक के ग्राहक हों, ऑनलाइन लॉगिन (online log in) करके सिबिल स्कोर के विकल्प पर क्लिक कर मुफ्त में अपनी रेटिंग देख सकते हैं।
सिबिल की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक करें-
आप सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट www.cibil.com पर जाकर सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पर्सनल जानकारी जैसे पैन, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। फिर “Get Your Free CIBIL Score & Report” पर क्लिक करें और साल में एक बार मुफ्त में सिबिल स्कोर जानें।
जिस्टर्ड पार्टनर्स प्लेटफार्म जैसे paisa.com के माध्यम से करें चेक-
आप Paisa.com, BankBazaar जैसे प्लेटफॉर्म की वेबसाइट या ऐप पर जाकर भी अपना सिबिल स्कोर (cibil score check) चेक कर सकते हैं। इसके लिए पहले प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद आप आसानी से अपना सिबिल स्कोर जान सकते हैं।
गूगल पे जैसे UPI ऐप के माध्यम से चेक करें सिबिल स्कोर-
कई यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे Google Pay और PhonePe के जरिए भी सिबिल स्कोर चेक किया जा सकता है। इसके लिए यूपीआई ऐप में लॉगिन करें, सिबिल स्कोर विकल्प पर क्लिक करें और पैन व OTP वेरिफिकेशन पूरी करें। इसके बाद आपका सिबिल स्कोर स्क्रीन (cibil score screen) पर दिख जाएगा।
उमंग ऐप के जरिए से सिबिल स्कोर चेक करना-
यदि आप उमंग एप (umang app) का इस्तेमाल करते हैं तो उसके माध्यम से भी साल में एक बार मुफ्त में सिबिल स्कोर चेक किया जा सकता है।
सिबिल स्कोर खराब होने के मुख्य कारण-
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो सबसे पहले इसे सुधारने पर ध्यान दें। स्कोर पर सबसे ज्यादा असर आपकी पेमेंट हिस्ट्री का होता है। समय पर लोन EMI या क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान (Credit Card Bill Payment) न करने पर सिबिल स्कोर गिर सकता है।
इसके अलावा, बार-बार लोन आवेदन रिजेक्ट होने से भी सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। इसलिए अपनी पेमेंट हिस्ट्री (payment history) को सुधारें और समय पर लोन EMI का भुगतान करें, ताकि स्कोर बेहतर बना रहे।
