Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में उठापटक चल रही है। एक दिन पहले तेजी थी तो आज सोना चांदी बुरी तरह पीट गए हैं। सोने और चांदी में इस प्रकार की गिरावट ने लोगों को काफी परेशान किया है। निवेशकों को इस गिरावट से तकलीफ हुई है। वहीं, सोने चांदी की कीमत गिरने से आम लोगों को राहत मिली है।
सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, कल सोना हल्का गिरा था तो चांदी में तगड़ी तेजी थी। अब सवाल उठता है कि इस साल के आखिर तक सोने और चांदी की कीमत क्या होगी। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-
कॉमेक्स पर चांदी गिरी
इंटरनेशनल लेवल पर कॉमेक्स (Comex Silver Price) पर चांदी 80.19 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यानी कि चांदी में 4.922 डॉलर यानी 5.78% की गिरावट आई है। चांदी 83.91 पर खुली थी। वहीं, आज का अधिकतम भाव 85.62 डॉलर रहा है। न्यूनतम भाव 79.52 डॉलर व कल का बंद भाव 85.112 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर सोने में गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोना (Comex Gold Price) 5,038.20 डॉलर प्रति औंस चल रही है। यानी कि चांदी में 87.60 डॉलर यानी 1.71% की गिरावट आई है। सोना 5,084.00 पर खुला था। वहीं, आज का अधिकतम भाव 5,132.40 डॉलर रहा है। न्यूनतम भाव 5,022.80 डॉलर व कल का बंद भाव 5,125.80 डॉलर प्रति औंस रहा है।
एमसीएक्स पर चांदी लौट पौट
आज एमसीएक्स (MCX Silver Rate) पर चांदी 2,54,543 रुपये प्रति किलो चल रही है। यानी कि चांदी में 13,419 रुपये यानी 5.01% की गिरावट आई है। चांदी लौट पौट हो गई है। चांदी 2,66,001 पर खुली थी। वहीं, आज का अधिकतम भाव 2,69,186 रुपये रहा है। न्यूनतम भाव 2,54,543 रुपये व कल का बंद भाव 2,67,962 रुपये प्रति दस किलो रहा है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत
एमसीएक्स (MCX Gold) पर सोना 1,57,754 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। यानी कि सोने में 2517 रुपये यानी 1.57% की गिरावट आई है। सोना 1,60,251 पर खुला था। वहीं, आज का अधिकतम भाव 1,60,673 रुपये रहा है। न्यूनतम भाव 1,57,640 रुपये व कल का बंद 1,60,271 भाव रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
साल के अंत तक क्या होगी कीमत
एक्सपर्ट्स का सोने चांदी को लेकर अलग-अलग मत है। वहीं, अधिकतर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने और चांदी में बढ़ौतरी ही होगी। सोना और चांदी इस साल के अंत तक हाल के हालात पर भी निर्भर करता है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर सोने और चांदी में अभी स्थिरता का दौर जारी रहता है तो भविष्य में चांदी तीन लाख पार व सोना 1 लाख 80 हजार रुपये तक जा सकता है।
