Gold Price Today : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। अब कीमतों में तेजी का दौर थम गया है। इसकी वजह से निवेशकों (Gold Investment Tips) की परेशानी बढ़ रही है। साथ ही साथ आम लोगों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने की कीमतों में अब तेजी थम गई है। कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। इसमें अंताराष्ट्रीय बाजार में आ रहे उतार चढ़ाव को सबसे महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। आज में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 400 रुपये की गिरकर आई है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
पश्चिम एशिया संकट में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही में वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी के बीच देश में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। 14 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर (24K Gold Price Fall) 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। मुंबई में इसकी कीमत के बारे में बात करें तो ये 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,65,200 रुपये (Sone ka rate) प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी वजह से डॉलर का मजबूत होना और महंगाई को लेकर चिंता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में सोने की कीमत
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162360 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 148840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) के बारे में बात करें तो ये 148690 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव
पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24K Gold Price) 162210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
जानिये आपके शहर में सोने का दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 148840 रुपये
24 कैरेट सोना – 162360 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना – 148690 रुपये
24 कैरेट सोना – 162210 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 149760 रुपये
24 कैरेट सोना – 163370 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 148690 रुपये
24 कैरेट सोना – 162210 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 148690 रुपये
24 कैरेट सोना – 162210 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 148690 रुपये
24 कैरेट सोना – 162210 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना – 148840 रुपये
24 कैरेट सोना – 162360 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना – 149760 रुपये
24 कैरेट सोना – 163370 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 148840 रुपये
24 कैरेट सोना – 162360 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 148840 रुपये
24 कैरेट सोना – 162360 रुपये
पिछले 12 दिनों से चल रही है अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई पिछले 12 दिनों से चल रही है। 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक कर दी है। हालांकि कुछ ही घंटों में ईरान (Silver Price Latest Update) ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले कर दिये हैं। इस युद्ध ने दुनिया भर के बाजारों को हिलाकर रख दिया है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। कच्चे तेल की कीमतें (crude oil prices) लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। कतर ने प्राकृतिक गैस का उत्पादन रोक दिया है। बहरीन ने कहा है कि उसके ऑयल ऑपरेशंस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार सप्लाई देने में सक्षम नहीं हैं।
समुद्री रास्तों में बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट
ट्रेड के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद कर दिये है। इसी रास्ते से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा कर दिया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते पर नियंत्रण कर लिया है। साथ ही में दूसरे रूट्स से शिपमेंट (Gold Price Hike reason) को डेस्टिनेशन तक पहुंचने में देरी हो रही है।
चांदी का ये है रेट
दूसरी कीमती धातु के बारे में बात करें तो चांदी (Silver Price Today) में भी 14 मार्च की सुबह गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Silver Price) 86.99 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
