PCB: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से ऐसी खबरें सामने आई थी हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना लगा है। अब इस बात पर पीसीबी ने चुप्पी तोड़ी है।
T20 World Cup 2026, PCB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ओर जहां भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनी तो वहीं पाकिस्तान की टीम को सुपर-8 के बाद से ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया। जिसके चलते कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि पाकिस्तानी टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्नामा लगाया गया है।
हालांकि, अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी (PCB) ने चुप्पी तोड़ी और बताया बोर्ड की तरफ से इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है और सरासर झूठी करार दिया है।
पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना
टूर्नामेंट से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद से कई ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स को उनके बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसे अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने झूठा बताते हुए सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप कहा है। बीते 3 सालों में पाकिस्तान लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। कई खबरों के मुताबिक, 15 सदस्यीय टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब यह खबर झूठी निकली है।
PCB ने किया झूठी खबरों का खंडन
पीसीबी के प्रवक्ता आमिर ने जुर्माने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के खिलाफ जुर्माने जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही की जाएगी। पीसीबी द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ये सब एकमात्र सोशल मीडिया की अफवाह थी। ऐसा पहले भी कोई उदाहरण नहीं था और इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का आया रिएक्शन
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात सुनकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि जुर्माना लगाना गलत है और अगर इससे पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार होता है, तो वे रुपये देने के लिए तैयार हैं।
