LPG New Connection : आज के समय में हर जगह चर्चा गैस सिलेंडर की ही हो रही है। ऐसे में खबरें नए गैस कनेक्शन को लेकर भी आ रही है। सवाल है कि क्या दो प्रमुख कंपनियों ने गैस कनेक्शन देना अब बंद कर दिया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
इन दिनों हर जगह गैस की किल्लत का मुद्दा छाया हुआ है। हर जगह से गैस की किल्लत का मुद्दा छाया हुआ है। देशभर में गैस के संकट के चलते बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से ज्यादा परेशानी देखी जा रही है। रसोई गैस के सिलेंडर बुकिंग का टाइम पीरियड भी बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या अब नए कनेक्शन भी नहीं मिल रहे हैं।
क्यों आ रहा है गैस का संकट
गैस का संकट आने के पीछे एक ही वजह है। वह है ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहा युद्ध। इससे पेट्रोलियम का संकट गहरा गया है। दरअसल अमेरिका और इजराइल (America Israel) के हमले के बाद ईरान की तरफ से होर्मुज में समुद्री जहाजों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है। ईरान होर्मुज से जहाज नहीं गुजरने दे रहा है। भारत में काफी मात्रा में इंधन यहीं से आता है और भारत के जहाज भी फंसे हुए हैं। इससे एलपीजी की सप्लाई बाधित हुई है।
कुछ जगहों पर नहीं मिल रहे नए गैस कनेक्शन
नए गैस कनेक्शन (New Gas Connection) को लेकर जो खबरें हैं वह हर जगह के लिए नहीं है। दरअसल कुछ जगहों पर नए गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ शहरों में कुछ गैस एजेंसियों की तरफ से गैस की किल्लत के चलते कुछ समय के लिए नए गैस कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। आधिकारिक तौर पर गैस कनेक्शन पर कोई रोक नहीं है।
सरकार का कहना- पूरा है स्टॉक
सरकार की तरफ से लगातार घरेलू रसोई गैस (Domestic LPG) के बारे में यही कहना है कि स्टॉक पर्याप्त उपलब्ध है। कहना है कि केंद्र सरकार और तेल कंपनियों से संपर्क बराबर है। सरकार का पूरा फोकस आमजन की रसोई पर है। आम लोगों को आवश्यकता के अनुसार लगातार गैस की आपूर्ति (Gas Connection) कराई जा रही है। स्थानीय गोदामों में गैस का पूर्ण स्टॉक है। सरकार की ओर से समीक्षा भी की जा रही है। वहीं, सरकार जमाखोरी और कालाबजारी पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
गैस लेने के लिए केवाईसी जरूरी
वहीं, कालाबजारी को रोकने के लिए गैस लेने के लिए केवाईसी और वन टाइम पासवर्ड भी लिया जा रहा है। किसी को भी जमाखोरी के लिए अतिरिक्त सिलेंडर (extra gas cylinder) नहीं दिए जा रहे हैं। ज्यादा मांग के कारण गैस की बुकिंग में भी समस्या हो रही है। सर्वर डाउन हो रहे हैं। वहीं, सरकार के दावों के इतर लोगों को लाइन में लगा देखा जाना आम बात है। सरकार इसे पैनिक बता रही है, जबकि गैस की कहीं न कहीं कमी तो नजर आ ही रही है।
