आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास 300 छक्के पूरे करने का मौका है। वह सिर्फ 9 छक्के लगाते ही इस खास क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं, जहां अभी तक केवल दो ही बल्लेबाज पहुंच पाए हैं।
आईपीएल 2026 के आगाज के साथ ही एक बार फिर नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। रिकॉर्ड्स के बादशाह कोहली हर सीजन कुछ नया हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरते हैं और इस बार भी उनके सामने एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले कोहली इस सीजन एक ऐसे क्लब में शामिल हो सकते हैं, जहां अभी तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं। यही वजह है कि फैंस के बीच इस रिकॉर्ड को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
IPL 2026: 300 छक्कों के क्लब में शामिल होने के करीब कोहली
विराट कोहली आईपीएल में अब तक 291 छक्के लगा चुके हैं और उन्हें 300 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 9 छक्कों की जरूरत है। अगर वह इस सीजन यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो आईपीएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

IPL 2026: सिर्फ दो खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 302 छक्के दर्ज हैं। विराट कोहली इस समय 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और अब उनके पास इस एलीट क्लब में एंट्री का सुनहरा मौका है।

IPL 2026: धोनी और डिविलियर्स भी हैं इस लिस्ट में
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 264 छक्के लगाए हैं। वहीं पांचवें स्थान पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिनके खाते में 251 छक्के हैं।
