RCB vs SRH मैच में ईशान किशन की विराट कोहली के खिलाफ टक्कर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में बेंगलुरु का मौसम फैंस के मजे को खराब तो नहीं कर देगा। आइए जानते हैं।
RCB vs SRH Weather Report: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में फैंस ईशान किशन की विराट कोहली के खिलाफ टक्कर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में क्या फैंस की उम्मीदों को बेंगलुरु में झटका लग सकता है, कहीं बारिश मैच का मजा तो किरकिरा नहीं कर देगी? आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बेंगलुरु में मौसम का हाल?
बेहद रोमांचक होगा RCB vs SRH मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। फैंस किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को रद्द होते हुए नहीं देखना चाहेंगे। हालांकि, बेंगलुरु का मौसम कभी भी रंग बदलने के लिए जाना जाता है। तो आइए जानते हैं कि 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मैच के दिन बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
तूफानी बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में जमकर रन वर्षा होने की उम्मीद है। छोटा-सपाट मैदान और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को हवाई फायर करने पर मजबूर करेंगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजों को निराशा मिल सकती है। इस मैदान पर कभी-कभी तो गलत शॉट भी बाउंड्री के पार चले जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग समान माना जाता है। ऐसे में लीग के ओपनिंग मैच में फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलने वाला है।

कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल?
मैच से पहले अगर बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो शानिवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। कर्नाटक की राजधानी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है और उमस भी अधिक रहेगी। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, शाम के समय गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा। बेंगलुरु में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
