RCB vs SRH, IPL 2026: आरसीबी का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची।
RCB vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरु होने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इस मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया, वरना टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था।
Josh Hazlewood के साथ होने वाला था हादसा
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। जिसके चलते वह आईपीएल 2026 के पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हाल ही में उनकी ट्रेनिंग की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वह टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के साथ कड़ी मेहनत करते नजर आए। आरसीबी कैंप में हेजलवुड फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

बाल-बाल बचे Josh Hazlewood
लेकिन, ट्रेनिंग के दौरान एक डरावना पल भी आया, जब देवदत्त पडिक्कल ने एक गेंद जोर से हिट की और वह सीधे उसी जगह जा लगी जहां हेजलवुड स्ट्रेचिंग कर रहे थे। हालांकि, फिजियो ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। जिससे हेजलवुड चोटिल होने से बाल-बाल बच गए, लेकिन इससे आरसीबी के फैंस और टीम मैनेजमेंट में थोड़ी चिंता जरूर बढ़ गई।
अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं Josh Hazlewood
हेजलवुड लंबे समय से हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। जिसके चलते आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में भी वह नहीं खेल पाएंगे। टीम के कोच एंडी फ्लावर पहले ही साफ कर चुके हैं कि गेंदबाज अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं और उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है। आरसीबी मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि हेजलवुड जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम में शामिल होंगे।
