MS Dhoni in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की आन-बान-शान महेंद्र सिंह धोनी यानी थाला की जल्द आईपीएल 2026 में वापसी होने वाली है।
MS Dhoni in IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत तो बेहद खराब रही लेकिन इसी बीच सीएसके फैंस को एक ऐसी खुशखबरी मिली है जिसने उनके घाव पर मरहम का काम किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की आन-बान-शान महेंद्र सिंह धोनी यानी थाला की जल्द आईपीएल 2026 में वापसी होने वाली है। चोट के कारण एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई के तीन शुरुआती मुकाबले मिस कर दिए थे। अब फैंस ये जानने को बेताब हैं कि धोनी (MS Dhoni) पीली जर्सी में किस टीम के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे?
कब होगी MS Dhoni की वापसी?
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और मौजूदा खिलाड़ी एमएस धोनी कुछ ही दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे। इस समय थाला चेन्नई में रिहैबिलिटेशन में हैं और मैचों के दौरान वो CSK टीम के साथ नहीं दिखते हैं। द इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट् के मुताबिक, अगर धोनी ये फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो वो शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

MS Dhoni ने शुरु की ट्रेनिंग
आपको बता दें कि धोनी ने दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वो अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि CSK मैनेजमेंट उनको जल्दबाजी में प्लेइंग XI में वापस नहीं लाना चाहेगी। पांच बार की IPL चैंपियन CSK इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। सीएसके ने तीनों मुकाबले गंवाकर हार की हैट्रिक लगाई है।
डेवाल्ड ब्रेविस पर भी आया अपडेट
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने डेवाल्ड ब्रेविस पर अपडेट देते हुए बताया कि वो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए ठीक हो जाएंगे। अगले मैच के बीच हमारे पास पांच दिन हैं। हमने सावधानी बरती है, और उम्मीद है कि ये अगले पांच दिन हमारी योजना के मुताबिक ही बीतेंगे, और वह खेलने के लिए तैयार होंगे।”
