Virat Kohli Angry Reaction: आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस बात पर विराट कोहली इतना भड़क गए कि पहले गुस्से में ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिया फिर दोबारा मैदान पर पैर भी नहीं रखा।
Virat Kohli Angry Reaction, MI vs RCB: आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुे 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली काफी गुस्से में नजर आए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली काफी नाराज दिखे। कोहली आउट होने के बाद जब पवेलियन रवाना हो रहे थे तो अपनी टीम के डगआउट के पास पहुंच कर उन्होंने गुस्से में ग्लव्स और अपना हेलमेट भी फेंक दिया।
Virat Kohli की फिफ्टी
अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस बात पर कोहली इतना भड़क गए कि उन्होंने दोबारा से मैदान पर पैर ही नहीं रखा। विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 सिक्स लगाया।

Virat Kohli को क्यों आया गुस्सा?
इस दौरान वो अपनी बैटिंग से खुश नहीं दिखे और हो भी क्यों कोहली ने इस मुकाबले में 131.58 की स्ट्राइक रेट से अर्द्धशतक जड़ा जो उनके करियर के सबसे धीमे अर्द्धशतक में से एक रहा। आउट होने के बाद उन्होंने अपना गुस्सा मैदान के बाहर निकाला। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में विराट कोहली का शिकार किया। पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑन पर उनका शानदार कैच पकड़ा।
पवेलियन वापस लौटते समय विराट का गुस्सा साफ देखा जा सकता था। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास पहुंचते ही अपना हेलमेट सिर से उतार कर जोर से जमीन पर फेंक दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्लव्स भी उतार कर फेंक दिए। उनका ये गुस्से वाला रिएक्शन कैमरे पर कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
दोबारा मैदान पर क्यों नहीं दिखे Virat Kohli?
विराट कोहली ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे किए। इसके साथ ही विराट 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम के खिलाफ इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्द्धशतक लगाने के बाद कोहली को कुछ एंकल की तकलीफ महसूस हुई जिसके चलते वो दोबारा मैदान पर यानी आरसीबी की फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं दिखे।
