लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक मैच देखने पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान मैदान के बाहर भी खूब हलचल देखने को मिली। इस बड़े मुकाबले में जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे थे, वहीं स्टैंड्स में मौजूद कुछ खास चेहरों ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक इस मुकाबले को देखने पहुंचीं। दोनों को एक साथ स्टेडियम में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
LSG vs GT: इकाना स्टेडियम में दिखीं सारा और सानिया
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक होम टीम का समर्थन करती नजर आईं। अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, ऐसे में दोनों का स्टेडियम में पहुंचना चर्चा का बड़ा कारण बना। इससे पहले भी सारा और सानिया को लखनऊ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।
किस टीम को कर रही थीं सपोर्ट?
मैच के दौरान फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि आखिर सारा और सानिया किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं। मुकाबले से पहले जब एक फैन ने सारा से सीधे पूछा कि वह लखनऊ या गुजरात में से किसे सपोर्ट कर रही हैं, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बार-बार पूछे जाने के बावजूद सारा सिर्फ मुस्कुराती रहीं और इस सवाल को टाल गईं, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई।

अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इसके बावजूद स्टैंड्स में मौजूद सारा और सानिया टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं।
