Ishan Kishan: सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जिसने अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर पवेलियन रवाना किया था, उसे भी किसी लायक नहीं छोड़ा और उसकी जमकर कुटाई
Ishan Kishan, RR vs SRH: आईपीएल 2026 में एक बार ईशान किशन के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का मार-मारकर कचूमड़ निकाल डाला। हालांकि, इस दौरान ईशान अपने शतक से चूक गए।
44 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए। सनराइजर्स के कप्तान ने राजस्थान रॉयल्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जिसने अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर पवेलियन रवाना किया था, उसे भी किसी लायक नहीं छोड़ा और उसकी जमकर कुटाई की।
SRH की निराशाजनक शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने गए और बाउंड्री के पास खड़े रवि बिश्नोई को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद मैदान पर एंट्री हुई ईशान किशन की। ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने मिलकर सनराइजर्स की पारी को संभालना शुरू ही किया था कि हेड भी 18 रन बनाकर रियान पराग का शिकार बन गए।

Ishan Kishan ने बनाया RR के गेंदबाजों का भरता
अब ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी पारी खेलने का मन बना लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के हर गेंदबाज को लाइन से कूटना शुरू किया। हर गेंदबाज के ओवर में चौका-छक्का लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया और फिफ्टी भी ईशान ने छक्का लगाकर पूरी की।
शतक से चूके Ishan Kishan
इससे पहले ईशान किशन ने आईपीएल 2026 सीजन ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ भी 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। तब भी वो शतक बनाने से चूक गए थे और आज भी राजस्थान के खिलाफ वो ये कारनामा नहीं कर पाए पर किशन की इस आतिशी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 217 रनों का टारगेट रखा है।
