RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य को डिफेंड करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने शुरूआती 3 विकेट झटक कर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
RCB vs DC, Bhuvneshwar Kumar 3 wickets: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
इस मैदान पर इतने स्कोर का बचाव करना आसान नहीं माना जाता, लेकिन आरसीबी को भुवनेश्वर कुमार ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर दिल्ली कैपिटल्स को बैकफुट पर धकेल दिया।
RCB vs DC: भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटककर तोड़ी कमर
लक्ष्य का बचाव करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवरों में ही 3 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
उन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। इसके बाद तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर करुण नायर को पवेलियन भेजा, जबकि उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया।

RCB vs DC: आरसीबी ने बनाए थे 175 रन
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की थी। फिल सॉल्ट ने टीम के लिए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसकी वजह से टीम निर्धारित 20 ओवर में 175 रन ही बना सकी।
