Pat Cummins: सिडनी में पीठ के नए स्कैन के बाद पैट कमिंस को बिना किसी रोक-टोक के बॉलिंग फिर से शुरू करने की पूरी इजाजत मिल गई है, जिससे आईपीएल में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है लेकिन इसके बावजूद SRH की टेंशन खत्म होना का नाम नहीं ले रही हैं।
CSK vs SRH, Pat Cummins: आईपीएल 2026 से पहले जो चोटों का कारवां शुरू हुआ था वो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अभी तक टीम में वापसी नहीं हो पाई है तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल खेलने के लिए हरी झंड़ी दिखा दी है।
सिडनी में पीठ के नए स्कैन के बाद पैट कमिंस को बिना किसी रोक-टोक के बॉलिंग फिर से शुरू करने की पूरी इजाजत मिल गई है, जिससे आईपीएल में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है लेकिन इसके बावजूद SRH की टेंशन खत्म होना का नाम नहीं ले रही हैं।
सीएसके के खिलाफ खेलेंगे Pat Cummins?
सनराइजर्स हैदराबाद आज यानी 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और अगले बुधवार यानी 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैच खेलेंगे लेकिन इन दोनों ही मुकाबलों में कमिंस के खेलने पर संदेह नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट कमिंस 25 अप्रैल से यानी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से मैदान में उतरेंगे।

किस मैच से वापसी करेंगे Pat Cummins?
बैक इंजरी से परेशान पैट कमिंस ने एशेज सीरीज में केवल एक ही मुकाबला खेला था और टी20 वर्ल्ड कप से भी हार रहे थे। ऐसे में अब जब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से NOC मिल गई है तो वो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसीलिए वो 25 अप्रैल को आरआर के खिलाफ मुकाबले में एक्शन में नजर आएंगे।
प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन का धमाल
पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन ने शानदार अंदाज में संभाली है। हालांकि, पैट के न होने से SRH की टीम को गेंदबाजी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने जिस तरह से आक्रमक गेंदबाजी की, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।
