आईपीएल 2026 अभी तक जसप्रीत बुमराह के लिए कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक एक भी विकेट नहीं चटकाया लेकिन गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले वे फॉर्म में नजर आ रहे है।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद लगातार तीन मैच अपने नाम किए हैं।
वहीं, मुंबई इंडियंस ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद टीम लगातार निराश करती नजर आई है। अगले चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जहां कई खिलाड़ियों के फॉर्म पर सवाल उठे हैं। टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन अब तक साधारण रहा है।
गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले फॉर्म में दिखे बुमराह
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शानदार लय में नजर आए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुमराह नेट्स में सटीक यॉर्कर डालते दिख रहे हैं। उनकी एक तेज और सटीक यॉर्कर पर रयान रिकेल्टन पूरी तरह चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इस गेंद का रिकेल्टन के पास कोई जवाब नहीं था।
Jasprit Bumrah के लिए फीका रहा है सीजन
आईपीएल 2026 अब तक जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, लेकिन बुमराह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। कुछ मैचों में उन्होंने किफायती गेंदबाजी जरूर की, लेकिन कई मौकों पर रन भी खर्च किए हैं। टीम की लगातार हार में गेंदबाजी विभाग का कमजोर प्रदर्शन भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

आज फॉर्म हासिल करने की उम्मीद
मुंबई इंडियंस के फैंस को उम्मीद है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुमराह (Jasprit Bumrah) दमदार वापसी करेंगे। वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं और नेट्स में उनकी धारदार गेंदबाजी देखकर समर्थकों का भरोसा बढ़ा है।अगर बुमराह मैच में भी इसी तरह यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ के साथ उतरे, तो वह विकेटों का खाता खोल सकते हैं और मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
