Axar Patel: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डीसी कप्तान अक्षर पटेल वापसी करेंगे?
SRH vs DC, Axar Patel Fitness Update: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों ने जीत का डंका पीटा है। एक ओर जहां दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को पस्त किया था तो वहीं दूसरी ओर SRH ने CSK को चित्त किया था।
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डीसी कप्तान अक्षर पटेल वापसी करेंगे?
Axar Patel की फिटनेस पर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने अक्षर की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं।
चल भी नहीं पा रहे थे Axar Patel
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के दौरान पैर में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण उनको बल्लेबाजी छोड़नी पड़ी थी और रिटायर हर्ट होकर पवेलियन जाना पड़ा था। अक्षर पटेल की हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। अक्षर के विरोधी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या उनकी मदद के लिए आगे आए और अपने कंधे का सहारा देकर उन्हें मैदान से बाहर तक पहुंचाया।

पॉइंट्स टेबल पर DC और SRH का हाल
बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो आईपीएल 2026 में टीम ने 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 2 गंवाए हैं। डीसी 6 अंक और +0.310 नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है। वहीं बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो SRH ने 6 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 3 मुकाबले गंवाए हैं। हैदराबाद 6 अंक और +0.566 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है।
