Ishan Kishan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच 31वां आईपीएल मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. SRH ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शतकीय पारी की बदौलत 242 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 195 रन बना सकी और मैच को 47 रनों से मैच गंवा बैठी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में 7 मैच खेले हैं, जिसमे 4 में उन्हें जीत और 3 में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने कप्तान में बदलाव करना चाहती है.
Ishan Kishan की जगह ये खिलाड़ी होगा कप्तान
आईपीएल 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर पैट कमिंस (Pat Cummins) को कप्तान बनाना चाहती हैं, पिछले सीजन SRH ने पैट कमिंस की कप्तानी में ही खेला था, इस दौरान 14 मैचों में काव्या मारन की टीम को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 7 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था.
SRH की टीम 13 अंको के साथ 6वें स्थान पर थी. वहीं इस सीजन की बात करें तो पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से ईशान किशन (Ishan Kishan) को शुरुआती मैचों के लिए SRH का कप्तान बनाया गया था, और अब तक ईशान किशन की कप्तानी में SRH की टीम ने 7 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है और 8 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं बाकी बचे 7 मैचों में से अगर टीम 4 मैच और जीत लेती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी.
पैट कमिंस SRH के लिए वापसी करने को तैयार
SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हैं, इससे पहले वो अपने देश के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भी इसी चोट की वजह से हिस्सा नही ले सके थे.
पैट कमिंस अपनी इंजरी से उबरने के चलते IPL 2026 के पहले हाफ से बाहर थे. इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया था. कमिंस के 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से वापसी की संभावना है. अब देखना ये है कि उनकी वापसी पर कप्तानी को लेकर SRH मैनजमेंट क्या फैसला करती है.
