Priya Saroj: केकेआर की जीत के बाद टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उनके चीयर करती नजर आ रही है। साथ ही साथ प्रिया ने वीडियो में अपने ससुर जी को भी याद किया और उन्हें ये पारी डेडिकेट की।
Rinku Singh and Priya Saroj: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गे मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार कर दी। अंगकृष रघुवंशी के विकेट से लेकर सुपर ओवर तक। केकेआर ने सुपर ओवर में ये मुकाबला जीता और कोलकाता की इस जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह।
रिंकू सिंह ने पहले तो 51 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद फील्डिंग के दौरान भी रिंकू सिंह ने 4 अहम कैच पकड़े। उसके बाद सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने जो किया उसने तो लखनऊ सुपर जायंट्स को घुटनों पर ला दिया।
Priya Saroj ने किसको याद किया?
केकेआर की जीत के बाद टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उनके चीयर करती नजर आ रही है। साथ ही साथ प्रिया ने वीडियो में अपने ससुर जी को भी याद किया और उन्हें ये पारी डेडिकेट की।

हम सब उन्हें बहुत मिस करते हैं: Priya Saroj
प्रिया सरोज ने KKR vs LSG मैच में रिंकू सिंह के परफॉर्मेन्स को लेकर कहा कि उन्होंने खेला ही अपने पिता के लिए हैं। हम सब उन्हें बहुत मिस करते हैं। ये प्रदर्शन उनके पिता के लिए था। प्रिया सरोज का ये वीडियो स्टेडियम का है, जहां पर वो KKR का झंडा हाथ में लिए अपने होने वाले पति और KKR के स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह के खेल को चीयर कर रही हैं।
साफ है कि रिंकू सिंह ने भले ही अपना प्रदर्शन खुद से अपने पिता को डेडिकेट ना किया हो पर उनकी होने वाली पत्नी ने ऐसा जरूर कर दिया। रिंकू सिंह ने LSG के खिलाफ मैच में बैटिंग-फील्डिंग दोनों से कमाल करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई।
Rinku Singh का बोलबाला
रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी में 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 4 कैच भी पकड़े। मैच जब टाई होने के बाद सुपर ओवर में गया तो वहां भी रिंकू सिंह का ही बोलबाला रहा। रिंकू ने वहां भी एक कैच पकड़ा और साथ में विजयी चौका भी लगाया। रिंकू सिंह को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
