MI vs SRH: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। घरपर मुंबई इंडियंस के लिए ये लगतार चौथी हार है।
MI vs SRH Match Report: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को एक और करारी हार थमा दी।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन और संतुलित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुंबई इंडियंस को उनके घर में लगातार चौथी हार झेलने पर मजबूर कर दिया।
MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा और मुंबई इंडियंस को वानखेड़े के मैदान में लगातार चौथी हार थमा दी। 244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 8 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने बनाए थे 243 रन
इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की नई ओपनिंग जोड़ी रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। रयान रिकेल्टन ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ा। उनके अलावा नमन धीर और हार्दिक पांड्या के अहम योगदान की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 243 रन बनाए।

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से दर्ज की जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी आक्रामक रही। ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने भी दमदार पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। क्लासेन ने नाबाद 65 रन बनाए, जबकि हेड ने 76 रनों की पारी खेली। इनके अलावा अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और सलील अरोड़ा ने भी अहम योगदान देकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
