Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे और मुश्किल में फंसी RR टीम के लिए संकटमोचन बने। रियान पराग ने डीसी के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलकर अपने बल्ले का दम दिखाया।
Riyan Parag: आईपीएल 2026 के बीच कुछ ही दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया था। जिसके बाद पराग की जमकर आलोचना हुई और उनके ऊपर आईपीएल ने 25 परसेंट मैच फीस का जुर्माना भी ठोका।
इस विवाद के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे और मुश्किल में फंसी RR टीम के लिए संकटमोचन बने। रियान पराग ने डीसी के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलकर अपने बल्ले का दम दिखाया।
विवादों से घिरे Riyan Parag
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। आरआर ने 12 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैदान पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग की एंट्री होती है जो पिछले मैच में ड्रेसिंग रूम में ई-सिरगेट का कश लेते दिखे थे।

Riyan Parag ने जड़े 90 रन
इस मैच में पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 90 रन बनाए। रन गति को बनाए रखने के लिए उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और इसी वजह से वे अपना शतक नहीं पूरा कर सके। वे 90 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपनी टीम को मुश्किल समय से बाहर निकाला और 90 रन बनाकर आउट हो गए।
परान ने दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 50 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले। पराग का ये इस सीजन का पहला अर्धशतक है। इससे पहले खेले गए 9 मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था।
स्टार्क ने बनाया Riyan Parag को निशाना
रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल 30 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी, तरफ आरआर के कप्तान क्रीज पर डटे रहे और लगातार शॉट्स खेलते रहे। पराग को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया और उनका आईपीएल में पहला शतक लगाने का सपना तोड़ दिया।
