मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक खतरनाक शॉट प्रैक्टिस के दौरान ग्राउंड्समैन के पैर पर जा लगा, जिससे वह दर्द से जमीन पर गिर पड़ा।
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चोट की वजह से शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने के बावजूद जब भी रोहित मैदान पर उतरे हैं, उन्होंने अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनकी तूफानी पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में वह कितना बड़ा असर डाल सकते हैं।
अब मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है और उससे पहले टीम प्रैक्टिस में जुटी हुई है। लेकिन इसी अभ्यास सत्र के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा का एक खतरनाक शॉट सीधे ग्राउंड्समैन के पैर पर जा लगा।
Rohit Sharma के शॉट से हुआ बड़ा हादसा
मुंबई इंडियंस के नेट सेशन के दौरान रोहित शर्मा बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जोरदार कट शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे वहां मौजूद एक ग्राउंड्समैन के पैर पर जाकर लगी। गेंद लगते ही ग्राउंड्समैन दर्द से जमीन पर गिर पड़ा। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रैक्टिस भी रुक गई।
रोहित शर्मा ने दिखाई इंसानियत
ग्राउंड्समैन को चोट लगने के बाद रोहित शर्मा तुरंत उनके पास पहुंचे। उन्होंने सपोर्ट स्टाफ को बुलाकर घायल शख्स का इलाज भी कराया। रोहित का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने हादसे के बाद तुरंत इंसानियत दिखाई और ग्राउंड्समैन का हालचाल जाना। कई फैंस का कहना है कि रोहित सिर्फ बड़े खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं रोहित
रोहित शर्मा इस सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 5 मैचों में 55.25 की औसत से 221 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 174 से ज्यादा का रहा है और वह दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इस दौरान रोहित ने 19 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 229 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
