RCB vs KKR: विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया और अंक तालिका में पहला स्थान भी हासिल कर लिया।
RCB vs KKR Match Report: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के मैदान में खेला गया। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी आरसीबी ने मार ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने यह जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
RCB vs KKR: कोहली के शतक की मदद से आरसीबी ने जीता मुकाबला
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ा, जिसकी बदौलत आरसीबी ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने 16 अंक पूरे कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
RCB vs KKR: केकेआर ने बनाए थे 192 रन
इस मुकाबले (RCB vs KKR) में केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी हुई। वहीं अंत में रिंकू सिंह ने रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया। अंगकृष रघुवंशी ने 71 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 49 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 192 रन बनाए।

RCB vs KKR: आरसीबी ने आसानी से जीता मुकाबला
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने संभली हुई शुरुआत की। टीम ने जेकब बेथेल के रूप में जल्दी विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने पारी को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 92 रनों की शानदार साझेदारी हुई। विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे और शतकीय पारी खेलते हुए आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिला दी।
