Finn Allen ने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की कि उन्हें अपनी नानी याद आ गई। इस दौरान मोहम्मद सिराज से एक बड़ी चूक भी हुई।
Mohammed Siraj and Finn Allen: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इस मुकाबले में स्टार ओपनर फिन एलेन ने कमाल की तूफानी पारी खेली। फिन एलेन ने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की कि उन्हें अपनी नानी याद आ गई। इस दौरान मोहम्मद सिराज से एक बड़ी चूक भी हुई।
Finn Allen की धमाकेदार पारी
फिन एलेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद पर 93 रन की धुआंधार पारी खेल दी। एलेन इस मैच में सीजन का अपना दूसरा शतक ठोकने से चूक गए। इस मैच में शुरू से ही एलेन काफी कमाल की लय में नजर आ रहे थे। वहीं गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनका एक कैच उस वक्त टपका दिया जब वे फिफ्टी तक भी नहीं पहुंचे थे।
सिराज ने छोड़ा Finn Allen का कैच
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए मैदान पर की गई एक चूक बेहद महंगी साबित हुई। मैच के एक नाजुक मोड़ पर फिन एलेन का कैच छोड़ना गुजरात की टीम को इतना भारी पड़ा कि उसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। जब एलेन महज 33 रन पर खेल रहे थे तब सिराज ने उनका एक बेहद आसान सा कैच टपका दिया था।
शतक से चूके Finn Allen
इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए एलेन ने मैदान पर ऐसा तूफान लाया कि वह शतकीय पारी के बेहद करीब पहुंच गए। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की बेहद विस्फोटक पारी खेल डाली।

गुजरात टाइटंस को हुआ बड़ा नुकसान
सिराज की इस गलती की वजह से गुजरात टाइटंस को सीधे-सीधे 60 रनों का भारी नुकसान उठाना पड़ा। जीवनदान मिलने के समय एलेन जहां 33 रन पर थे वहीं उसके बाद उन्होंने अगले 60 रन महज कुछ ही गेंदों में कूट डाले। एलेन ने गुजरात के गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने अपनी इस आतिशी पारी में कुल 10 गगनचुंबी छक्के और 4 करारे चौके जड़े।
