CSK vs SRH मुकाबले से पहले एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी चेपॉक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, लेकिन अंगूठे की चोट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। चेपॉक में होने वाले इस मैच पर सिर्फ प्लेऑफ की नजर नहीं है, बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस की निगाहें एमएस धोनी पर भी टिकी हुई हैं। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे धोनी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी होम मैच के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं। ताजा जानकारी के अनुसार, धोनी के खेलने की संभावना फिलहाल काफी कम नजर आ रही है।
CSK vs SRH: धोनी के खेलने पर क्यों बना हुआ है सस्पेंस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी को ट्रेनिंग सेशन के दौरान अंगूठे में नई चोट लगी है। लखनऊ दौरे से पहले नेट्स में अभ्यास करते समय उन्हें यह चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि धोनी ने लखनऊ जाने के लिए टिकट तक बुक कर लिए थे, लेकिन चोट के कारण उन्होंने चेन्नई में ही रुकने का फैसला किया। ऐसे में अब SRH के खिलाफ मुकाबले (CSK vs SRH) में उनके खेलने को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।
CSK vs SRH: नेट्स में उतरे धोनी, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं
मैच (CSK vs SRH) से एक दिन पहले धोनी लगभग 30 मिनट तक चेपॉक में नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्पिनर्स और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ बड़े शॉट भी लगाए और किसी तरह की परेशानी में नहीं दिखे। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेट्स सेशन के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह फिट नहीं माना और मुकाबले से दूर रहने का फैसला किया। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में इसकी संभावना काफी कम मानी जा रही है।
CSK vs SRH: चेपॉक में फैंस को जरूर दिखेंगे ‘थाला’
भले ही धोनी मैच (CSK vs SRH) नहीं खेलें, लेकिन वह चेपॉक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK के आखिरी लीग मुकाबले के बाद होने वाले पारंपरिक ‘लैप ऑफ ऑनर’ में धोनी हिस्सा लेंगे। यही वजह है कि फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। धोनी का 2021 का वह बयान भी फिर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी T20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं।
CSK vs SRH: प्लेऑफ की रेस में CSK के लिए अहम मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। जेमी ओवर्टन की चोट के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को मौका मिल सकता है, जिन्हें हाल ही में टीम में शामिल किया गया है।
