भारतीय कार बाजार में Porsche Macan EV का मुकाबला Audi Q8 e-tron, Mercedes EQE SUV और BMW iX जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी से है. इसके दो नए वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसकी डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू होने वाली है.
Porsche Macan EV: 220kph की टॉप स्पीड, 640 Km तक गजब रेंज के साथ बाजार में तांडव करने आ रही ये इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और फीचर्स….: Porsche ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Macan के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इन वेरिएंट की कीमत 1.23 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इस लग्जरी ई-एसयूवी को शुरुआत में यहां सिर्फ एक टर्बो ट्रिम में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत भी अब बढ़ा दी गई है।
नई एंट्री-लेवल Macan EV के अलावा Porsche ने एक नया 4S वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। इस अपडेट के बाद Macan EV Turbo की कीमत अब 1.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.69 करोड़ रुपये हो गई है।
Porsche Macan EV
Porsche Macan का एंट्री-लेवल वेरिएंट सिंगल रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो इसे Porsche की पहली रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी बनाता है। यह मोटर 360hp और 563 Nm का टॉर्क पैदा करता है, जो Macan EV को सिर्फ 5.7 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।
वहीं, कंपनी ने मिड-लेवल Porsche Macan 4S EV में दो इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो मिलकर 516 hp (पावर ओवर बूस्ट के साथ) और 820 Nm का पीक टॉर्क पैदा करते हैं। इस मोटर की बदौलत यह 4.1 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 240 kph है।
Porsche ने ग्राहकों के लिए नया स्लेट ग्रे नियो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी दिया है। इसमें ऑप्शनल 20-इंच मैकन एस अलॉय व्हील भी जोड़े गए हैं। पूरी रेंज के लिए ऑप्शन के तौर पर नया ऑफ-रोड डिज़ाइन पैकेज भी उपलब्ध है, जो अप्रोच एंगल को बढ़ाता है। इससे कार का ग्राउंड क्लीयरेंस करीब 10 mm बढ़ जाता है।
Porsche Macan EV की अन्य जानकारी
तीनों ट्रिम लेवल 100kWh बैटरी पैक से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि मैकन टर्बो EV चलाने वाले ग्राहकों को करीब 591 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। Macan 4S EV में ग्राहकों को करीब 606 किलोमीटर की रेंज मिलेगी और एंट्री लेवल वेरिएंट को लेकर दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर इसकी अधिकतम रेंज 641 किलोमीटर तक है.
यह कार PPE प्लेटफॉर्म पर आधारित ई-एसयूवी है. इसमें कंपनी ने 800V चार्जिंग आर्किटेक्चर दिया है, जो 270 kW DC चार्जिंग को सक्षम बनाता है. Macan EV की बैटरी को फास्ट चार्जर से 21 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.
भारतीय कार बाजार में Porsche Macan EV का मुकाबला Audi Q8 e-tron, Mercedes EQE SUV और BMW iX जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी से है. इसके दो नए वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसकी डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू होने वाली है.
