Virat Kohli-Travis Head, SRH vs RCB: मैच के दौरान टीम इंडिया से वनडे विश्व कप 2023 का खिताब छीनने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और रन-मशीन विराट कोहली के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली।
Virat Kohli-Travis Head, SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार, 22 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला सिर्फ रनों की बरसात के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर बढ़े हाई-वॉल्यूम ड्रामे और तनाव के लिए भी याद किया जाएगा।
मैच के दौरान टीम इंडिया से वनडे विश्व कप 2023 का खिताब छीनने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और रन-मशीन विराट कोहली के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली। ये टकराव सिर्फ एक पारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पहली पारी में हेड के आउट होने पर जहां कोहली (Virat Kohli) ने उग्र जश्न मनाया, वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दोनों खिलाड़ी बीच मैदान पर एक-दूसरे से सीधे भिड़ गए।
Virat Kohli-Travis Head के बीच हुआ पंगा
हैदराबाद द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब आरसीबी की टीम उतरी, तो माहौल पहले से ही गर्म था। बेंगलुरु की पारी के दौरान जब विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर मौजूद थे, तब ओवरों के बीच में अचानक उनके और ट्रेविस हेड के बीच शब्दों का आदान-प्रदान शुरू हो गया। कैमरे में साफ देखा गया कि विराट कोहली बेहद गुस्से में ट्रेविस हेड की तरफ देखकर कुछ कह रहे थे।
अमूमन शांत रहने वाले हेड ने भी कोहली को जवाब दिया। हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई यह साफ नहीं हो सका, लेकिन दोनों के बीच का तनाव साफ नजर आ रहा था। ओवर के बीच में हुई इस तीखी बहस को शांत कराने के लिए अंपायर्स और अन्य खिलाड़ियों को दखल देना पड़ा।
रसिख सलान ने किया हेड को आउट
इस लड़ाई की नींव पहली पारी में ही पड़ गई थी जब ट्रेविस हेड बल्लेबाजी कर रहे थे। हेड ने आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार को लगातार तीन चौके जड़े थे। लेकिन रसिख ने अगली ही गेंद पर एक सटीक और कातिलाना यॉर्कर फेंकी, जिसने हेड के स्टंप्स हवा में उड़ा दिए। विकेट लेने के बाद रसिख सलाम ने अपने कान के पास हाथ ले जाकर हैदराबाद के क्राउड की तरफ इशारा किया, जैसे वो कह रहे हों कि अब शोर कहां गया।
Virat Kohli का एग्रेसिव सेलिब्रेशन
कैमरामैन ने तुरंत फील्डिंग कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) की तरफ फोकस किया। कोहली इस विकेट के बाद गेंदबाज रसिख से भी ज्यादा पम्प्ड अप नजर आए। उन्होंने हेड की तरफ देखकर बेहद आक्रामक अंदाज में हवा में मुक्के लहराते हुए जश्न मनाया। ट्रेविस हेड 16 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए।

SRH ने 55 रनों से RCB को हराया
बात करें मुकाबले की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 56 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। इनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 51 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मुकाबला गंवा दिया।
