Arshdeep Singh: वायरल हो रहा वीडियो पंजाब किंग्स टीम की बस के अंदर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्लिप अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी से सामने आई।
Punjab Kings: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। अक्सर अपनी रील के कारण चर्चा में रहने वाले अर्शदीप सिंह का अब एक नया वीडियो सामने आ रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इससे पहले अर्शदीप सिंह की तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद पंजाब किंग्स का ये तेज गेंदबाज फैंस के निशाने पर आ गया था।
Arshdeep Singh ने किसका उड़ाया मजाक?
वायरल हो रहा वीडियो पंजाब किंग्स टीम की बस के अंदर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्लिप अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी से सामने आई। वीडियो में युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य साथी खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ के साथ बस की पिछली सीट पर बैठे नजर आते हैं।
वीडियो में अर्शदीप सिंह दिखाई नहीं देते, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज साफ सुनाई देती है। वह प्रियांश आर्य को मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘कितने प्यारे हो यार! अपनी स्माइल दिखाओ। अपने दांत दिखाओ। इसके बाद अर्शदीप जोर से हंसने लगते हैं।
Arshdeep Singh पर भड़के फैंस
हालांकि यह बातचीत कुछ लोगों को खिलाड़ियों के बीच सामान्य मजाक लगी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। फैन्स का कहना है कि वीडियो में प्रियांश थोड़े असहज नजर आ रहे थे।
Arshdeep Singh ने तिलक का भी उड़ाया था मजाक
इससे पहले तिलक वर्मा से जुड़ी एक वायरल वीडियो के कारण अर्शदीप सिंह की आलोचना हुई थी। उस वीडियो में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप तिलक को संबोधित करते हुए “ओये अंधेरे” कहते हुए सुनाई दिए थे, जिसके बाद कुछ फैंस भड़क गए थे।
अर्शदीप उस समय भी चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन को करारा जवाब दिया, जिसने सुझाव दिया था कि पंजाब किंग्स को अपने फ्रेंचाइजी नाम से “पंजाब” हटा देना चाहिए। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि वह उन लोगों की सलाह नहीं ले सकते जो चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने के लिए भी अपने परिवार से पैसे मांगते हैं।
