अगर आप रोजाना शहर की भीड़भाड़, ट्रैफिक जाम और बढ़ती पेट्रोल कीमतों से परेशान हैं, तो MG Comet EV आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। यह देश की सबसे कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाती है, जिसे खासतौर पर सिटी ड्राइविंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी छोटी बॉडी और आसान हैंडलिंग तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में ड्राइविंग को बेहद सुविधाजनक बना देती है।
हालांकि, इस EV को खरीदने से पहले इसकी कीमत, बैटरी रेंज, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरियंस जैसी अहम बातों को समझना जरूरी है। आइिए जानते हैं MG Comet EV की 5 बड़ी खासियतें।
1. MG Comet EV की कीमत और BaaS प्लान
MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.62 लाख रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग ₹9.99 लाख तक जाती है। कंपनी ग्राहकों को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प भी देती है।
इस प्लान के तहत कार की शुरुआती कीमत घटकर लगभग ₹4.99 लाख हो जाती है, लेकिन इसके बदले बैटरी उपयोग के लिए प्रति किलोमीटर ₹3.20 का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह विकल्प काफी आकर्षक माना जा रहा है।
2. बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 41.43 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार करीब 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। शहर में रोजाना ऑफिस आने-जाने और छोटे ट्रिप्स के लिए यह रेंज काफी उपयोगी मानी जा सकती है।
3. कॉम्पैक्ट साइज, आसान ड्राइविंग
MG Comet EV की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा आकार है। इसकी लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,640 mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,010 mm रखा गया है।
कार का टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जिसकी वजह से इसे तंग गलियों, पार्किंग एरिया और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आसानी से मोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि यह कार खासतौर पर शहरी उपयोग के लिए काफी पसंद की जा रही है।
4. एक्सटीरियर डिजाइन देता है फ्यूचरिस्टिक लुक
MG Comet EV का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न नजर आता है। इसका बॉक्सी स्टाइल इसे बाकी कारों से अलग पहचान देता है।
फ्रंट में कंपनी ने फुल-विड्थ LED लाइटबार दी है, जिसे “Extended Horizon” डिजाइन कहा जाता है। चार्जिंग पोर्ट MG लोगो के नीचे दिया गया है। इसके अलावा कार में 12-इंच अलॉय व्हील्स और पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट्स भी मिलती हैं, जो इसके लुक को और प्रीमियम बनाती हैं।
5. अंदर मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
कार का इंटीरियर भी काफी मॉडर्न और टेक-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें व्हाइट और ग्रे थीम वाला केबिन मिलता है।
MG Comet EV में 10.24-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी मिलता है।
इसके अलावा कार में कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग कैमरा, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, फोर-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और लेदरेट सीट्स जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम सिटी EV बनाते हैं।
क्या MG Comet EV खरीदना सही रहेगा?
अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग शहर तक सीमित है और आप कम खर्च में एक कॉम्पैक्ट, स्मार्ट और इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो MG Comet EV आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसकी छोटी साइज, आसान पार्किंग और कम रनिंग कॉस्ट इसे शहरी ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक बनाती है।
without text image
Creating image
