जैसा कि हम सभी जानते हैं, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और सुपरहिट भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। आज हम आपके लिए 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का एक बहुत ही प्रसिद्ध वीडियो लेकर आए हैं। इस भोजपुरी गाने को 4 साल हो गए हैं लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम के रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर यह गाना फिर से वायरल हो गया है और लोग इसे बहुत उत्साह से देख रहे हैं। अगर आपने अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरे वीडियो का आनंद ले सकते हैं। 2021 में दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ भी कहा जाता है, और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ में एक बहुत ही शानदार गाना “महबूब मेरे” रिलीज हुआ था।
इस सीन में गांव का माहौल बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि निरहुआ सुबह के समय आम्रपाली के साथ गाय का दूध निकालना सीख रहे हैं और उनके साथ नैन मटका का भी आनंद ले रहे हैं। इस शानदार गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के प्रति प्यार भरी भावनाओं को बयां कर रहे हैं और इनकी सुपरहिट रोमांटिक परफॉर्मेंस ने लोगों को बहुत प्रभावित किया है।
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक बार फिर से धूम मचा रहा है फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ से लिया गया यह गाना। इस फिल्म को स्वर्गीय असलम शेख ने डायरेक्शन में तैयार किया है और इस गाने में आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। इस गाने के बोल शेखर मधुर ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने कम्पोज किया है। इस गाने की लंबाई लगभग 3 मिनट है।
यूट्यूब पर लगातार वायरल हो रही है इस गाने को सबसे पहले एंटरटेन रंगीला नाम के चैनल पर अपलोड किया गया था। 2022 में अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके कमेंट सेक्शन में फैंस ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी के लिए भर-भर के तारीफ की है। यह खूबसूरत कपल का जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर लोगों को लगातार अपना दीवाना बना रहा है।