आज के समय में हर कोई अपनी कमाई का छोटा मोटा निवेश कही ना कही करता है। कुछ लोग बैंक में एफडी करवाते है तो कुछ लोग पोस्ट ऑफिस में अपना निवेश करते है। अगर देखा जाए तो निवेश करने के काफी सारे तरीके है। जिसमे से आज के समय में म्यूचुल फंड में SIP खूब प्रचलित हो गया है। अब अधिकतर लोग म्यूचुल फंड में SIP करना पसंद करते है। म्यूचुल फंड में ज्यादा रिटर्न मिलने की वजह से लोग अब म्यूचुल फंड में ही निवेश करना पसंद करते है। अगर आप भी म्यूचुल फंड में निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो म्यूचुल फंड SIP का 555 फ़ॉर्मूला जान लेना चाहिए।
क्या है म्यूचुल फंड में SIP 555 फ़ॉर्मूला
अगर आप म्यूचुल फंड में SIP करने के बारे में सोच रहे है तो आपको 555 फ़ॉर्मूला जान लेना चाहिए। यहाँ पर तीन पांच आपको दिख रहे है। लेकिन तीनो पांच का महत्व अलग-अलग है। यहाँ पर पहले पांच का मतलब है रिटायर्मेंट की तारीख के 5 साल पहले ही सेवानिवृति ले लेना। दुसरे पांच का मतलब है म्यूचुल फंड में SIP में हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करना और तीसरे पांच का मतलब है इस निवेश को 55 साल की उम्र तक लगातार चालू रखना। अगर आप ऐसा कर लेते है तो रिटायरमेंट के पांच साल पहले ही आपके पास 5 करोड़ होगा।
SIP 555 फ़ॉर्मूला में कैसे करे निवेश
SIP 555 फ़ॉर्मूला निवेश करना आसान है। जैसे की मान लीजिए आपकी मंथली इनकम 25,000 रूपये है। उसमे से खर्चा निकालकर आप 10,000 रूपये म्यूचुल फंड SIP में निवेश करते है। तो इस पर आपको सालाना 12% का रिटर्न मिलता है। आपको इस निवेश में हर साल 5% की बढ़ोतरी करनी है और ऐसा 55 साल की उम्र तक करना है। अगर आप ऐसा करते है तो 55 साल की उम्र में आपके 5 करोड़ रूपये होगे। शुरुआत में 10,000 हजार का निवेश करते है और इसको बढाते जाते है तो अवधि पूर्ण होने के बाद आपके पास 5, 27,34,000 रूपये होगे।
FIRE क्या है
यहाँ FIRE का मतलब कंजूसी करना है आप अपनी इनकम में से कंजूसी करके कुछ पैसे बचा लेते है। इसका निवेश आप म्यूचुल फंड में कर रहे है तो यह कंजूसी करना ही FIRE माना जाता है।