सांप और इंसान के बीच जुड़ी घटनाएं अक्सर खबरों में रहती हैं, लेकिन झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक महिला ने दावा किया है कि उसने एक सांप को अपना दूध पिलाया है। यह घटना सुनकर हर कोई हैरान रह गया है और मामला चर्चा का विषय बन गया है।
घटना की जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले की इस महिला ने बताया कि उसने सांप को बच्चा समझ कर अपना दूध पिलाया। महिला का कहना है कि उसे लगा कि वह उसका बच्चा है, और बिना सोचे-समझे उसने सांप को दूध पिला दिया। यह सुनने में जितना अजीब लगता है, उतना ही हैरान करने वाला भी है। सांप को इंसान का दूध पिलाने की यह घटना बेहद दुर्लभ और चिंताजनक है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेदिनीनगर शहर निमिया निवासी नीलम देवी ने बताया कि सुबह 4 बजे वो अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, लेकिन जब अचानक से उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि एक सांप दूध पी रहा है।। जिसके बाद महिला काफी डर गई, दरअसल वह सांप धामिन था जो कि अचानक से बिस्तर पर आ गया था।
6 फीट लंबे सांप से घबराई महिला
6 फीट लंबे सांप को देख कर महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी, जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद सांप वहां से भाग गया। जब महिला ने पूरी बात अपने परिवार को बताई, तो परिवार वाले उसको तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
डॉक्टर भी हो गए हैरान
यहां पर उसको इलाज के लिए एडमिट किया गया। इस मामले पर डॉ० आर के रंजन ने बताया कि मेडिकल साइंस में ऐसा केस पहली बार आया है कि किसी ह्यूमन का दूध कोई सांप पी रहा हो। वैसे हो सकता है कि सांप ने वहां काटा हो या सांप वहां से गुजरा हो और महिला को रात के अंधेरे में भ्रम हो गया हो कि सांप ने उसका दूध पिया है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		