Aadhar Card Alert : सितंबर का महीना कई जरूरी कामों के लिए अहम है, दरअसल इसी महीने में इनकी डेडलाइन खत्म हो रही है ! इन्हीं अहम कामों में से एक काम आधार कार्ड ( Aadhar Card ) से भी जुड़ा है, जो आपकी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है ! जी हां, UIDAI इस समय 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दे रहा है और बिना पैसे के इस काम को निपटाने की डेडलाइन सितंबर 2024 में ही खत्म हो रही है (Free Aadhaar Update Deadline) ! ऐसे में आपके पास इसे करने के लिए सिर्फ 6 दिन बचे हैं, अगर आप इसे करने से चूक गए तो आपको इस काम के पैसे देने पड़ेंगे !
Aadhar Card Alert
आधार कार्ड ( Aadhar Card ) एक बेहद अहम पहचान दस्तावेज बन गया है ! सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक खाता खोलने, यात्रा के लिए आईडी आदि हर चीज के लिए आधार की जरूरत पड़ती है ! ऐसे में इसे अपडेट रखना बेहद जरूरी है ! आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट कराने की सलाह दे रही है ! इसके लिए UIDAI मुफ्त में आधार अपडेट कराने की सुविधा भी दे रही है, जिसकी समयसीमा जल्द ही खत्म होने वाली है !
कई बार बढ़ाई जा चुकी है Aadhar Card Update डेडलाइन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 10 साल से भी पहले बने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा दी है और इसकी डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है ! पहले आधार कार्ड ( Aadhar Card ) अपडेट की इस सेवा का फ्री में इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 की गई थी और फिर इसे तीन महीने और बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया !
UIDAI की डेडलाइन के बाद देना होगा इतना शुल्क
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की इस तय डेडलाइन (आधार अपडेट डेडलाइन) के बाद आपको यह जरूरी काम करने के लिए पैसे देने होंगे ! इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा ! खास बात यह है कि UIDAI द्वारा दी जा रही आधार कार्ड अपडेट कराने की यह फ्री सेवा सिर्फ मायआधार पोर्टल पर ही उपलब्ध है ! ऑफलाइन अपडेट कराने पर अभी भी शुल्क लागू है !
ऐसे करें जल्दी अपडेट डिटेल
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं !
- होमपेज पर My Aadhaar Portal पर जाएं और आधार नंबर-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से लॉग इन करें !
- इसके बाद अपनी जानकारी चेक करें और अगर जानकारी सही है तो सही बॉक्स पर टिक करें !
- अगर डेमोग्राफिक जानकारी गलत पाई जाती है तो ड्रॉप-डाउन मेन्यू से पहचान दस्तावेज चुनें और दस्तावेज अपलोड करें !
- ध्यान रखें कि यह दस्तावेज JPEG, PNG और PDF फॉर्मेट में अपलोड किया जा सकता है !
14 सितंबर तक मुफ्त Aadhar Card अपडेट की सुविधा
आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण होने के साथ-साथ बैंक अकाउंट खोलने से लेकर जमीन-मकान खरीदने तक के लिए जरूरी है ! इस बीच जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में दर्ज डिटेल अपडेट हो ! आप यह काम अभी भी मुफ्त में कर सकते हैं, क्योंकि 14 सितंबर तक UIDAI मुफ्त में ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने की सुविधा दे रहा है ! इसकी डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है और ऐसे में इस मुफ्त सेवा के आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद कम ही है ! ऐसे में अगर आपने अपना आधार कार्ड ( Aadhar Card ) अपडेट नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लें !
