भारतीय रेलवे ने रांची से बनारस जाने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का समयसारणी बदलने की यह जानकारी अपने प्रिय यात्रियो दी। भारतीय रेलवे ने झारखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की कार्यक्रम की जानकारी दी। और अब भारतीय रेलवे ने इसका समय बदल दिया।आपको याद दिला दे पीएम मोदी ने 12 मार्च 2024 को इस ट्रेन को लॉन्च किया था। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को साउथ ईस्टर्न रेलवे ज़ोन द्वारा ऑपरेट किया जाता है। रांची और वाराणसी के बीच 536 किलोमीटर की दूरी सिर्फ़ 7 घंटे और 50 मिनट में तय करती है। इस रूट पर चलने वाली यह सबसे फास्ट ट्रेन है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि अब रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाकी 6 दिन चलाया जाएगा।
नया समय 3 दिसंबर 2024 से निर्धारित किया जायेगा। अब चलने वाले दिनों में बदलाव कर दिया गया है। इस यात्रा के दौरान ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, पारसनाथ, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, सासा और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। रांची से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है और वाराणसी दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन 4 बजकर 5 मिनट पर दोपहर को वाराणसी जंक्शन से चलती है और रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची स्टेशन पहुंच जाती है।
इस दौरान ट्रेन संख्या 20887/20888 वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 कोच लगाए गए हैं। रांची और बनारस के बीच एसी चेयर कार की टिकट 1505 रुपये है। वहीं एग्जिक्युटिव चेयर कार दाम 2725 रुपये है। वहीं वापसी में वाराणसी से रांची के लिए एसी चेयर कार का किराया 1459 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार की कीमत 2675 रुपये है। यह बदलाव पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) द्वारा सेवा की मजबूती को बढ़ाने और यात्रियों की यात्रा जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए किया गया था। जो आराम और स्पीड को बनाए रखते हुए अलग अलग बजटों के लिए विकल्प प्रदान करता है।
