ICC Champions Trophy Winners List: चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को लेकर फैंस के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भले ही आईसीसी ने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले Champions Trophy 2025 host कंट्री के तौर पर पाकिस्तान को चुना है, लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान का दौरा करने पर स्थिति अब तक साफ नहीं हुई है। इसी का नतीज़ा है कि ICC Champions Trophy 2025 के आयोजन में केवल चार महीने बचे हुए है और आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ICC Champions Trophy 2025 Schedule जारी नहीं की है।
आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी जिसे क्रिकेट की दुनिया का “मिनी वर्ल्ड कप” भी कहा जाता है। ICC Champions Trophy की टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी, तभी से यह टूर्नामेंट दर्शकों के बीच धमाकेदार प्रदर्शन और एक-से-बढ़कर-एक रोमांचक मुकाबले लेकर आ रहा है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद ICC Champions Trophy को दूसरा सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कहा जाता है। मिनी वर्ल्ड कप अर्थात् Champions Trophy हर पांच साल में आयोजित की जाती है और ICC Champions Trophy 2025 Format की बात करें तो यह टूर्नामेंट वनडे फार्मेट में खेली जाती है।
आज इस आर्टिकल्स के माध्यम से हम ICC Champions Trophy Winners List के इतिहास को देखेंगे और जानेंगे कौन-सी टीम किस वर्ष चैंपियंस ट्राॅफी के खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रहीं।
चैंपियंस ट्राॅफी विजेता टीमों की सूची (ICC Champions Trophy Winners List)
बताते चलें कि 1998 से लेकर 2017 तक आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के 7 संस्करण खेलें जा चुके है। ICC Champions Trophy 2025 इसका आठवां संस्करण होगा जिसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। ICC Champions Trophy Winners List फैंस के लिए आश्चर्यजनक हो सकती है। टीमें जो आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने में असफल रहीं है वो ICC Champions Trophy Winners List में है जबकि कुछ ऐसे टीमें भी है जो वर्ल्ड कप जीतने में तो सफल रहीं है लेकिन अभी तक चैंपियंस ट्राॅफी को हाथ मे थाम नहीं सकीं है।
Year | Host Nation | Teams | Winner |
1998 | Bangladesh | 9 | South Africa |
2000 | Kenya | 11 | New Zealand |
2002 | Sri Lanka | 12 | India/Sri Lanka (Co-Champions) |
2004 | England | 12 | West Indies |
2006 | India | 10 | Australia |
2009 | South Africa | 8 | Australia |
2013 | England | 8 | India |
2017 | England | 8 | Pakistan |
2025 | Pakistan | 8 | ND |
भारत ने चैंपियंस ट्राॅफी कितनी बार जीती है? (How many times has India won the ICC Champions Trophy?)
ICC Champions Trophy Winners List को देखकर आप जान पाएंगे कि भारतीय टीम अब तक दो बार चैंपियंस ट्राॅफी की विजेता बनने का गौरव हासिल कर चुकी है। पहली बार 2002 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में। हालांकि उसमें श्रीलंकन टीम भी ज्वाइंट विनर थी। दूसरी बार धौनी की कप्तानी में 2013 में।
किस टीम ने सबसे अधिक चैंपियंस ट्राॅफी जीती है? (Which team has won the most Champions Trophies?)
यदि आप ICC Champions Trophy Winners List को ध्यान से देखेंगे तो आप जान पाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ICC Champions Trophy इतिहास की सबसे सफल टीम रही है, जिन्होंने दो बार लगातार साल 2006 और 2009 में इस ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
क्या भारत चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगा? (Will India go Pakistan for ICC Champions Trophy 2025?)
जैसा कि हमने आपको ICC Champions Trophy Winners List वाले इस आर्टिकल में बताया कि चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने का पूरा मुद्दा भारतीय सरकार और BCCI के रूख पर निर्भर करता है।