Today Gold Price – आज सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी के दाम 1,065 रुपए बढ़कर 91,090 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि पहले चांदी की कीमत 90,025 रुपए थी। ऐसे में आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है 22k और 24k गोल्ड के ताजा रेट क्या चल रहे है-
आज सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (sone ki kimat) 146 रुपए बढ़कर 76,538 रुपए हो गई है, जो पहले 76,392 रुपए थी। चांदी के दाम में भी तेजी आई है; यह 1,065 रुपए बढ़कर 91,090 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि पहले चांदी की कीमत (chandi ki kimat) 90,025 रुपए थी। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस बढ़ोतरी ने बाजार में काफ़ी हलचल पैदा कर दी है। (silver price)
4 महानगरों में सोने की कीमत-
– दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपए है।
– मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
-कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
– चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें-
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहते हैं। यह अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग की प्रक्रिया के माध्यम से यह निर्धारित किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है। यह सुनिश्चित करता है कि आप उच्च गुणवत्ता और शुद्धता वाले सोने (pure gold price) की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। (today silver price)