बुजुर्गों को रेल किराए में मिलेगी 50% छूट ? : रेलवे ( IRCTC ) किराए में वरिष्ठ नागरिकों और अन्य श्रेणी के यात्रियों को दी जाने वाली विशेष छूट पर सरकार की ओर से नया अपडेट आया है। वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens ) के किराए में विशेष छूट बहाल करने की मांगों के बीच सरकार ने एक बार फिर संसद में अपनी मंशा स्पष्ट की है।
बुजुर्गों को रेल किराए में मिलेगी 50% छूट ?
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में वरिष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों को रेल ( IRCTC ) किराए में छूट के संबंध में सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने 2022-23 में वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens ) एवं यात्रियों को सस्ती सेवाएं प्रदान करने के लिए लगभग 57 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।
रेल मंत्री के मुताबिक भारतीय रेलवे ( IRCTC ) द्वारा दी जाने वाली यह सब्सिडी सभी श्रेणी के यात्रियों के किराए के 46 प्रतिशत के बराबर है।
रेलवे ( IRCTC ) ने सब्सिडी पर इतना खर्च किया
रेल मंत्री से पूछा गया कि क्या वरिष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों को अभी भी रेलवे ( IRCTC ) टिकट पर छूट का लाभ मिल रहा है, जो उन्हें मार्च 2020 से पहले मिलता था। इसके साथ ही सरकार से छूट बहाल करने की योजना के बारे में पूछा गया। जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे समाज के सभी वर्गों के लोगों को सस्ती सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करती है। इसके लिए रेलवे की ओर से 2022-23 में किराए पर 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई।
Indian Railway Catering and Tourism Corporation का दावा- इतनी छूट दी जा रही है
उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से दी जा रही सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए औसतन कुल किराए के करीब 46 फीसदी के बराबर है। इस सब्सिडी का लाभ सभी रेल यात्रियों को मिल रहा है। इसके अलावा दिव्यांगजनों की 4 श्रेणियों, मरीजों की 11 श्रेणियों और छात्रों की 8 श्रेणियों को रेलवे ( IRCTC ) की ओर से किराए में अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
सरकार ने दोहराया पुराना तर्क
रेल मंत्री के इस जवाब में वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens ) को दी जाने वाली छूट का जिक्र नहीं किया गया। यह सरकार के पुराने रुख के अनुरूप है और एक बार फिर बताया गया है कि सरकार मार्च 2020 से पहले दी जा रही छूट को बहाल करने के पक्ष में नहीं है।
अश्विनी वैष्णव पहले भी तर्क दे चुके हैं कि रेलवे ( IRCTC ) सभी श्रेणी के यात्रियों को किराए में रियायत दे रहा है और वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens ) को अलग से रियायत देने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
IRCTC – बुजुर्गों को रेल किराए में मिलेगी 50% छूट ?
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को लंबे समय से किराए में छूट का लाभ मिल रहा था। हालांकि, मार्च 2020 से यह छूट बंद कर दी गई है। उससे पहले महिला वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens ) को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जबकि पुरुष और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों को 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी। लॉकडाउन के बाद जब ट्रेनें ( IRCTC ) धीरे-धीरे चलने लगीं, तो वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को दी जाने वाली छूट बहाल नहीं की गई ।
