रिपब्लिक डे आने में बेहद कम समय बाकि रह गया है, और जल्द ही हमे गणतंत्र दिवस की परेड देखने के मौका भी मिल सकता है ये परेड वैसे तो बेहद खास होती है क्योकि अलग अलग सेक्टर्स और सेना दल की झलकियां देखने को मिलती है। मगर इस बार की परेड और भी खास है, जिसमें आईटी मिनिस्ट्री ने घोषणा की है कि इस परेड में वे अलग-अलग सेक्टर और क्षेत्र में Ai का योगदान दिखाएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्या होगा झांकी में खास
आपको बता दे, इस बार लेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित झांकी मुख्य रूप से एआई-आधारित तकनीक को कवर करेगी इसके साथ ही एआई जनता के लिए कैसे मददगार है इसके बारे में पूरी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि झांकी में आप एक शिक्षक को वीआर हेडसेट पहने हुए बच्चों को पढ़ाते हुए देख सकते हैं। लॉजिस्टिक्स में एआई के उपयोग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके साथ आपको यह भी दिखाया जाएगा कि परेड में यह भी दिखाया जाएगा कि एआई स्वास्थ्य क्षेत्र में कैसे सहायक हो सकती है।
इसके साथ ही सरकार मंत्रालय ने सेमीकंडक्टर चिप्स को कैसे को शामिल करने का प्रयास किया है इसका भी प्रदर्शन होगा।
चंद्रयान -3 का भी होगा प्रदर्शन
आपक बता दे, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी झांकी में चंद्रयान -3 को अपने खास पहलू के रुप में प्रदर्शित करेगा।
इस झांकी में आपको इसरो की झांकी में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ-साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को भी दिखाया जाएगा।
आपको बताते चले कि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक दिखाया गया है और इसलिए इस झांकी में लैंडिंग बिंदु को भी उजागर किया जाएगा, जिसे शिव शक्ति बिंदु नाम दिया गया है।
वही इस बार गणतंत्र दिवस परेड में इस साल अलग लग राज्यों के केंद्र शासित प्रदेश की केंद्र सरकार के विभागों कि 9 सहित कुल 25 झाकियां भी दिखाई जानी है।